प्रहलाद लोनिया की हत्या के फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,विवाद से पहले प्रधान आरक्षक ने कहा था, हत्या हो जाएगा फिर आना

बिलासपुर–बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कातियापारा निवासी प्रहलाद लोनिया की हत्या के मामले में फरार आरोपी संतोष यादव उर्फ तना और मानस गढेवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है बता दे कि यह मामला 6 अक्टूबर 2022 की दरमियानी रात का था, जहां आरोपि तना यादव, मानस, रविदास मानिकपुरी एवं अंकित रजक देर रात्रि बाजा बजाने की बात पर गाली गलौच धमकी देकर लोहे के राड, लकडी के बत्ता, प्लास्टिक पाईप से मारपीट कर मंगल लोनिया एवं मोहल्ले की अन्य महिलाओ को चोट पहुंचाया था, इस दौरान प्रहलाद लोनिया की गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान मौत हो गयी थी, मामले में पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी।

लेकिन प्रकरण में 02 अन्य आरोपी संतोष यादव उर्फ तना एवं मानस गढेवाल उर्फ मलखान घटना के दिन से फरार थे.. जिस पर निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रकण के फरार आरोपी संतोष यादव उर्फ तना और मानस गढेवाल उर्फ मलखान को अटल आवास भाटागांव जिला रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।लेकिन इस पूरे मामले में बड़ी बात यह थी की प्रहलाद लोनिया की हत्या की रात उसके परिजन और मोहल्लेवासी कोतवाली थाना पहुंचे थे और उन्होंने लड़ाई की सूचना दी थी तब वहां पदस्थ प्रधान आरक्षक ने उन्हें हत्या हो जाएगी तब आना का कर भगा दिया था और सुबह होते होते लड़ाई के बाद इलाज के दौरान प्रहलाद लोनिया की मृत्यु हो गई थी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button