आदर्श दुर्गा पंडाल में महाष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब….मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल की भव्यता दिव्यता से सराबोर हुए श्रद्धालु…. छत्तीसगढ़ में बनाई अलग पहचान…..लेजर और फायर शो बना आकर्षण का केंद्र…..देखिए वीडियो..

बिलासपुर–श्रद्धा और भक्ति के महापर्व पर भक्ति के रंग में एक विशाल जन समूह आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के भव्य आयोजन को देखने के लिए उमड़ पड़ा।बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल की तरफ चलते हुए चले जा रहे थे।यह कोई एक दिन की बात नहीं रोजाना यही स्थिति यहां बनी रहती है।

लेकिन आज दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालु बड़ी संख्या अपने परिवार सहित मां के दरबार में पहुंचे। आपको बताते चले कि आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के गोल्डन जुबली यानी पचासवां वर्ष के आयोजन को भव्य और दिव्य रूप देकर इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बना लिया।पूरे छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।नवरात्र के पहले दिन से माता रानी का पंडाल और आकर्षक झांकी सहित मनोरंजन के अलावा खाने पीने के स्टाल की भी व्यवस्था की गई।

इस आयोजन के पीछे आदर्श दुर्गा उत्सव के समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ एक वर्ष से रूपरेखा तैयार कर रहे थे।समिति के सभी वरिष्ठ और अन्य कार्यकर्ताओं की टीम को एकजुट कर इस आयोजन को मूर्त रूप देने में सफल हुए।आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 25,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में राजस्थान के महलनुमा स्वरूप का भव्य पंडाल तैयार किया गया जो अपने आप में इस शहर के लिए नया और आकर्षण के अलावा मनमोहक नजर आ रहा है।

जहां माँ दुर्गा विराजमान हुई इस पंडाल को कोलकाता के नामचीन कलाकारों द्वारा बनाया गया।इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों द्वारा निर्मित 25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी,बल्कि श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत दर्शन का अवसर भी प्रदान कर रही है।ग्यारह दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अब तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करके चले गए और बाकी शेष दिनों में इस तरह और श्रद्धालु आते रहेंगे।

लेजर और फायर शो

आदर्श दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा नवरात्र के महापर्व पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।इस आकर्षण को केंद्र को बरकरार रखते हुए,समिति के द्वारा दुर्गा महाष्टमी पर विशेष पूजा अर्चना के साथ लेकर लाइट शो और पटाखों की आतिशबाज़ी का एक फायर शो आयोजित किया गया।ये दो कार्यक्रम अपने आप एक अद्भुत और मनमोहक साबित हुआ।इस को देखने के लिए मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा हो।लाखो श्रद्धालुओं की भीड़ और एक बड़ा जनसैलाब इस मनोहक कार्यक्रम को देखते हुए नजर आए।

Related Articles

Back to top button