
बिलासपुर में फिर चाकूबाजी से दहशत.. लखीराम ऑडिटोरियम के पास दो गुटों में खूनी झड़प…..तीन घायल…. एक की हालत नाजुक…..
बिलासपुर- जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर शहर के बीचों-बीच चाकूबाजी की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.. सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भेल खाने के दौरान दो गुटों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवक सड़क किनारे भेल खा रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई.. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई.. माहौल इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष ने चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में तीन युवक घायल हुए हैं।घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है.. घायल युवकों में से एक कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा भी शामिल है, जिसे चाकू लगी है। इस वजह से मामला और संवेदनशील हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.. थाना सिविल लाइन प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है, संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से आम लोगों में दहशत का माहौल है.. लखीराम ऑडिटोरियम क्षेत्र हमेशा चहल-पहल वाला इलाका माना जाता है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



