
शहर से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र में हाथी ने दी दस्तक…..एक महिला की मौत…..तीन घायल…..वन अमला के ऊपर लगा लापरवाही का आरोप…..
बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।जहां पर शहर से महज 10-12 किलोमीटर दूर बैमा के खपराखोल मोहल्ले में जंगली हाथी ने बच्चों के साथ घर से लगे कोठार में सो रही महिला को सूंड से उठाकर पटका और फिर कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा कि ये बेकाबू हाथी पिछले 10 दिनों से सीपत क्षेत्र में भटक रहा। हाथी ने दोनों बच्चों पर भी हमला किया। जिससे परिवार के दो बच्चे भी घायल हुए है। इसके पहले भी हाथी ने आगे धुरीपारा एक ग्रामीण पर हमला किया था।लेकिन वन विभाग ने इसके बाद भी ठोस पहल नही किया बल्कि मामले को दबाने का भी प्रयास किया, जिससे महिला की जान गई।इस घटना में महिला की मौत के अलावा तीन अन्य घायलों को आनन फानन में सिम्स भर्ती कराया गया। वही मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना के बाद बैमा – धुरीपारा समेत आसपास के गावो में दहशत का माहौल है।इस घटना के सामने आने के बाद से परिजनों में काफी रोष व्याप्त है।वही मृतिका के परिजनों ने वन विभाग के ऊपर आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे विभाग की एक बड़ी लापरवाही है।जिसके कारण यह घटना घटी यदि समय रहते जिस प्रकार आस पास के गांव के लोगों को सतर्क किया गया था। यहां के गांव में भी सतर्कता की सूचना दिए होते शायद यह घटना घटित नहीं होती।वही परिजन लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग किए।




