कांग्रेस के 139स्थापना दिवस को लेकर नागपुर में महारैली का आयोजन….है तैयार हम के नारे के साथ 2024 के लोकसभा का आगाज.….कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने की प्रेस वार्ता

बिलासपुर–कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।जिसके लिए 28 दिसंबर को कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस नागपुर में कांग्रेस की विशाल रैली “है तैयार हम”* को लेकर एक मिडिया से अपनी बात साझा की।प्रेस वार्ता में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की काग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है।राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन कर शंखनाद होगा।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी।कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिये जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही है।देश के आजादी के लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ा देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है। जनसमस्याओं को लेकर मुखर है हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर है तैयार हम’।

विधायक का हुआ स्वागत

कोटा विधानसभा से निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता के पूर्व कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विजय पांडे, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू यादव,और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button