शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में साईकल रैली निकाली गई

बिलासपुर-मंहगाई के विरोध में निकली गई शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की साईकल रैली जो गांधी चौक पर मुख्य रैली में सम्मिलित हो गई,मुख्य रैली के साथ आगे बढ़ गई।

गांधी चौक में मुख्य रैली का ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। गांधी चौक में मोहन मरकाम ने गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की सरकार अमीरों की सरकार है,मोदी की गलत नीतियों के कारण देश मे मंहगाई बढ़ी है
ब्लॉक की रैली का प्रदेश अध्यक्ष ने सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक के कार्यक्रम में आमजन,महिला भी शामिल है,इससे यह साबित होता है कि आम लोग भी प्रभवित हो रहे है। मोहन मरकाम ने उक्त ब्लॉक की रैली की सराहना करते हुए,ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की पीठ थपथपाई और कहा कि आप लोग लगातार ऐसा आन्दोल कर जनता को जगाते रहिए ।

प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा भूपेश सरकार की सही नीतियों के कारण कोरोना काल में भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर है, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने मोदी के सात साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया ।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार की राजीव किसान न्याय योजना ,गोधन योजना का पूरा फायदा किसानों को मिलने से प्रदेश की वितीय स्थिथि काफी बेहतर है, भूपेश सरकार किसानों और आमजनों की सरकार है, मोदी की सरकार अडानी और अंबानी की सरकार है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,प्रदेश महामंत्री संग़ठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रशानिक महामंत्री रवि घोष,शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, सीमा पांडे, प्रियंका यादव,सीमा घृतेश,मंजू त्रिपाठी, अफरोज,पूनम मांडेवार,शिवा मिश्रा,धर्मेश शर्मा,चंद्रप्रकाश वाचपाई,सुनील शुक्ला, राकेश सिंह,सुदेश दुबे साथी,शिव शंकर कश्यप,वैभव शुक्ला, ओम कश्यप, शैलेन्द्र जयसवाल,महेंद्र यादव,अपूर्व तिवारी,शैलेन्द्र मिश्रा,नितिन शुक्ला,अनुनय सिंह,शशांक देवांगन,रवि सोनी,करम गोरख,अनिल घोरे, उमेश वर्मा,अविनाश घोरे,आलोक वर्मा,शिवलेश ठाकुर,राहुल गुप्ता,सागर गुप्ता,सक्षम,लाला यादव,अंकुश शुक्ला,मोनू यादव राजीव गुप्ता,हसन अली,रूपेश रोहिदास,कल्याण सिंह,किशन गुप्ता,आदि की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button