रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा जय श्री राम के जयकारे से हुआ शहर राममय…..श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब…..जगह जगह हुआ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत…..

बिलासपुर–रामनवमी के पावन पर्व पर बिलासपुर शहर भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया।

इस अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर रामभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

शोभायात्रा की शुरुआत वेंकटेश मंदिर से हुई और यह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर में आकर इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा के दौरान सदर बाजार गोलबाजार सिटी कोतवाली चौक जूना बिलासपुर गांधी चौक के अलावा यात्रा मार्ग में भव्य रूप से आतिशबाजी पुष्प वर्षा और शीतल पेय फल का वितरण कर स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की भव्य झांकियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से रामलला की सुंदर मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे रास्ते में भक्ति संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा, भंडारे और रंगबिरंगी आतिशबाजी से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

हर उम्र के लोग बच्चे, युवा और बुजुर्ग श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए। पूरे शहर में आज रामनाम की गूंज सुनाई दी और यह आयोजन एक यादगार उत्सव बनकर उभरा।

Related Articles

Back to top button