कांग्रेस के पूर्व शिक्षा मंत्री के मकान में लगी भारी भरकम खिड़की का पल्ला राह चलते वाहन चालक के ऊपर गिरा….. वाहन चालक हुआ घायल.….. बगैर सुरक्षा इंतजाम के पुराने भवनों को तोड़ने वाले पर निगम का नही लगाम….देखिए वीडियो

बिलासपुर–नगर निगम की उदासीनता बोल लो या नगर निगम की लापरवाही,एक ऐसा ही मामला सामने आया है।जिसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा।जहा पर पुराने मकान को तोड़ने वाले ठेकेदार बदइंतजामी ,बगैर सुरक्षा के, मापदंड को नजर अंदाज करते हुए,पुराने मकान को तोड़ने का काम किया जा रहा है।पूरे नगर निगम क्षेत्र में कही पर भी पुराने मकान को तोड़ने वाले ठेकेदार नियम कायदों को ताक पर रख कर अपना काम कर रहे है।लेकिन इन बातो पर निगम का कोई ध्यान नहीं है।आपको बताते चले की एक वीडियो सामने आया है। जहा पर राह चलते एक मोटरसाइकिल सवार युवक अपने काम से जा रहा था।तभी अचानक उसके ऊपर एक लकड़ी का बड़ा सा भारी भरकम पल्ला आकर गिरता है और वाहन चालक युवक सीधे सड़क में जा गिरता है।इस घटना के सामने आने के बाद  अचानक आस पास के लोग और वहा काम कर रही  महिला मजदूर आकार उस युवक के ऊपर  से  खिड़की के पल्ले को हटाकर उसे उठाते है।जैसे तैसे कर घायल युवक अपने आप संभालते हुए उठता है।लेकिन इस घटना के बाद आस पास के लोग बहुत ही हैरान और अचंभित थे। लकड़ी के इतने बड़े खिड़की का पल्ला युवक के ऊपर गिरा और उसको मामूली चोट आई।सबने इस भयंकर और दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ था।वीडियो में जो दृश्य दिख रहा है।आप भी देखकर हैरान और अचंभित हो जायेंगे।आप देख सकते है की इस घटना में वह युवक कैसे बचा।बताया जा रहा की इस घटना में उस युवक का पैर टूट गया है।वह इलाज के अस्पताल में भर्ती है।इसके अलावा उक्त युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।

यह पूरा मामला शहर के मध्य का है।जो नगर निगम के जोन क्रमांक पांच के अंतर्गत आता है।सदर बाजार के करोना चौक से जूनी लाइन जाने वाले मार्ग में स्थित अविभाजित मध्य प्रदेश में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व.चित्रकांत जायसवाल का मकान था।जिसे अभी कुछ महीने पहले उनकी धर्म पत्नी ने बेच दिया।इस मकान को लेने वाले ने ठेके में तोड़ने का ठेका दिया हु।ठेकेदार के द्वारा अपनी मनमानी कर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नही किए।अपने हिसाब से तोड़ फोड़ कर आने जाने वाले और आस पास के लोगो को भी काफी परेशान कर रखा है।ऐसा बताया जा रहा की इस बात को लेकर निगम के आला अधिकारी को शिकायत के तौर पर सूचना दी गई।लेकिन निगम ने भी इसे नजर अंदाज कर इस पर गौर नही किया।इस घटना के बाद भी मकान तोड़ने वाले ठेकेदार ने कोई सबक नहीं लिया और नीचे मलबा उठाने के लिए दिन में ट्रेक्टर को लगाकर ऊपर से मलबा को फेककर भरा जाता है।जिसके कारण आने जाने वाले के ऊपर कई बार मलबे के टुकड़े आकर लगे है,और वही मलबे से उड़ने वाली धूल आंखो में जा घुसी है।

घटना सीसीटीवी मे हुई कैद

यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।नही तो यह मामला ऐसे ही दब जाता,और नगर निगम की उदासीनता और लापरवाह ठेकेदार की करतूत उजागर नही हो पाती।

अब देखना यह होगा की इस खबर के बाद ऐसे ठेकेदारो के ऊपर निगम और जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।वही घायल वाहन चालक को उपचार के लिए क्या मदद मुहैय्या कराती है।

Related Articles

Back to top button