बिल्हा विधानसभा के सरगांव ब्लाक मे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

बिलासपुर-संगठन विस्तार को लेकर सरगांव क्षेत्र मे आम आदमी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की रुप रेखा व संगठन विस्तार की चर्चा हुई।आम आदमी प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों मे सदस्यता अभियान चला रही है।
आप पार्टी द्वारा आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र मे सक्रियता व सदस्य बढ़ाने गाँव व नगरीय क्षेत्रों मे चौक चौराहे पर यह अभियान चला रही हैं।बिल्हा विधानसभा मे सदस्यता अभियान के पहले चरण मे 05 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक 5000 पांच हजार से ज्यादा नए सदस्यों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाने के काम के लिए रुप रेखा तैयार की गई।बिल्हा विधानसभा को 6 ब्लाकों मे विभाजित किया गया हैं।

विधानसभा के पथरिया तहसील मे 1 सचिव एव बिल्हा तहसील मे 1 सचिव को जिम्मेदारी दी गई ,
बिल्हा विधानसभा के लिए 5 विधानसभा उपाध्यक्ष की रुप रेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता सरदार जसबीर सिंग,प्रदेश कोषाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ( छ.ग. ) ने की
उपस्थित पदाधिकारी मे बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल, विधानसभा सचिव सेवाराम यादव , विधानसभा सचिव नव नियुक्त रवि यादव, मधुसुदन मनहर बिल्हा विधानसभा उपाध्यक्ष के रुप मे नव पदभार सम्भाला ,उपस्थित सुरज अनन्त मुंगेली जिला प्रभारी एवं अनिल बच्चन जिला अध्यक्ष मुंगेली व युथ विंग बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार जांगडे़ कार्यकर्ता सम्मेलन मे उपस्थित थे, कार्यकर्ताओं मे राम प्रसाद यादव सरगाव से महेन्द्र कुमार वर्मा,राजू कौशिक,आगर दास कोशले, के संग आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button