मोहन पांडे हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार….. मां बाप भाई सहित परिवार के छै आरोपियों की हुई पहचान…..

बिलासपुर–होलिका दहन में लकड़ी चोरी को लेकर हुए मामूली विवाद का अंत जघन्य हत्याकांड से हुआ।इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले सभी छै आरोपियों को कोटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।वही इन आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने अपने हिरासत में लिया गया है।कोटा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने आरोपी राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली कर झापड़ मारा था।रविवार की सुबह को आरोपियों के द्वारा क्षुब्ध होकर मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाकर पूर्व नियोजित तरीके से घर आते देखकर टंगीया , लाठी डंडा लेकर मृतक मोहन पाण्डेय के घर जाकर सिर पर वार किए तथा जिसकी वजह से मोहन पाण्डेय की मृत्यु हो गई,बाद आरोपियों के द्वारा उसे घसीटकर घर से आंगन में निकाला गया ।इस घटना को मृतक का साथी शरद कौशिक ने सामने देखा,निकलकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी के पिता चेतराम साहू ने लाठी से सिर में वार किया बाद आहत शरद कौशिक झूमा झटकी कर भाग गया । रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23.03.2026 को

नाम आरोपी : – 01 नग लोहे का टांगिया एवं लकड़ी का फंटा

1- राजाराम साहू पिता चैत राम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगीखुर्द
02. देवीप्रसाद साहू पिता चेतराम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगी खुर्द
3. प्रदीप साहू पिता श्याम सुंदर साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
4. श्रीमती आशा बाई साहू पति चैतराम साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
5. श्रीमती वृंदा बाई साहू पति सहदेव साहू निवासी ग्राम करनकापा थाना तखतपुर
6. चैतराम साहू पिता स्वर्गीय सुकुल साहू वर्ष निवासी कोरिपारा करगीखुर्द इन सभी 6 आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button