फ्री रेवड़ी की रणनीति तैयार कर छत्तीसगढ़ की जानता को साधने पहुंचे केजरीवाल, फ्री की रेवड़ी के सहारे सरकार बनाने की कयावद में आप पार्टी

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का फाइनल खेलने से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तैयारियों में जुटी हुई है।

रविवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान पर महारैली में सभा को संबोधित किया।

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से शंखनाद किया तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया।

लंबे समय से अरविंद केजरीवाल के महारैली की तैयारियों में आम आदमी पार्टी जुटी हुई थी। जिसका नतीजा भी रविवार को देखने को मिला।जहा पर बड़ी संख्या महारैली कार्यक्रम में पहुंची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जमकर स्वागत किया। वही भाषण के दौरान जमकर तालियां बजी।

अरविंद केजरीवाल ने मंच से दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए।गरीबी को फ्री में रेवड़ी की बात कही है।जिसमे हम अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार जैसे छै योजनाओं का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ में इन रेवड़ी के सहारे वोटर को साधने के साथ अपना खाता खोल कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की बात कही तो वही विपक्षियों पर जमकर निशाना साधते भी नजर आए।राज्यसभा सांसद और बिलासपुर संभाग से ताल्लुक रखने वाले संदीप पाठक ने जमकर भाषण दिया तो वही 23 साल में अलग-अलग बनी सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button