अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अभिव्यक्ति’ जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत बिलसागुड़ी से हुई। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रतनलाल डांगी आई जी बिलासपुर के द्वारा किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने के लिए बिलासा गुड़ी मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यहाँ अभिव्यक्ति की जानकारी दी गयी। आईजी,एसएसपी, पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न सांगठओ से आयी महिलाये कार्यक्रम मे शामिल हुई।

दुनियाभर में 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है।महिलाओं के प्रति बुरे रवैये में बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।बिलासा गुड़ी मे आईजी रतनलाल डांगी, एस एस पी पारुल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, दीप माला कश्यप,गरिमा द्विवेदी, पुलिस अधिकारी व महिला पुलिस कर्मचारी सहित विभिन्न संगठनों से जुडी महिलाये शामिल हुई। आये अतिथियों का सम्मान किया।

इस दौरान महिला दिवस पर सभी नें अपनी अपनी बाते रखी.अपने उद्बोधन में आईजी श्री रतनलाल डांगी जी ने कहा कि बिलासपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के पदों में अधिकतर महिला अधिकारी शुशोभित कर रही हैं। महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। वे जो सोच लेती हैं वो ठान लेती हैं।

एसएसपी पारुल माथुर ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। और उन्होंने कहा कि महिलायें अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों से उन्हें हमेशा प्रोत्साहन मिला है । इस दौरान एसएसपी पारुल माथुर ने रतन लाल डांगी का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एआईजी दीपमाला कश्याप द्वारा विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुये ए आईजी श्रीमती दीपमाला कश्यप ने कहा कि आप सभी का साथ हमेशा बिलासपुर पुलिस को मिला है। यही वजह है कि बहुत सारे सामाजिक कार्य सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए। जरूरत मंद लोगों की आवश्यकताएं पूरी हो सकी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कश्यप ने रक्षा टीम के कार्यों की सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित झा ने महिला दिवस के अवसर पर सबको शुभकामनाएं दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी ने कार्यक्रम के दौरान अभिव्यक्ति ऍप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं अभिव्यक्ति ऍप के बारे में चलाए जा रहे अभियान को मिल रही सफलता के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी साथ ही बताया कि अब तक काफी महिलाये और स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं इस एप्प से जुड़ चुकी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्वयँ सेवी संस्थाओं की महिलाएं, महिला बाल विकास की अधिकारी कर्मचारी गण, चाइल्ड लाइन , स्वस्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button