मोदी के राजधानी आगमन के पूर्व न्यायधानी में गोलियों की गूंज….. सरेआम बारह राउंड फायरिंग……भाजपा नेता के ससुर सहित दो घायल…..इलाके में दहशत…..सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल…..

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार शाम गोलीबारी की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। हमले में नितेश सिंह तो बाल-बाल बच गए।लेकिन इस घटना में बिलासपुर के भाजपा नेता के ससुर चंद्रकांत सिंह और राजू सिंह किरारी निवासी को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार नकाबपोशों ने ऑफिस के सामने बरसाई गोलियां

जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर नहर पार स्थित नितेश सिंह के निजी कार्यालय के सामने पहुंचे और आते ही ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली सीधे नितेश सिंह की दिशा में दागी गई, मगर वे समय रहते बच निकले।
गोली लगने से उनके रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इलाके में नाकेबंदी, फॉरेंसिक और साइबर टीम जुटी जांच में

फायरिंग की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही मस्तूरी और तोरवा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है और सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फॉरेंसिक टीम के साथ साइबर यूनिट भी जांच में जुटी है।

राजनीतिक रंजिश या पुराना विवाद — हर एंगल पर जांच

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि घटना पुरानी रंजिश या राजनीतिक मतभेद से जुड़ी हो सकती है।
एसएसपी रजनेश सिंह स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने रवाना हो गए हैं, वहीं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस इस घटना को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही है।किसी भी प्रकार कोई चूक न हो इसके लिए अलग अलग कई टीम बनाकर खोजबीन में जुटी हुई।वही देर रात तक पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी हुई।खबर लिखे तक कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

Related Articles

Back to top button