बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध हालत में युवक से ₹17.90 लाख नकद जब्त…..

बिलासपुर / जिले के बेलगहना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। चौकी बेलगहना पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

क्या है पूरा मामला…..
पुलिस को 8 अप्रैल को सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष) निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर बताया।
सूटकेस से मिला कैश…..
तलाशी के दौरान पुलिस को दो सूटकेस और एक बैग से
₹10, ₹20 और ₹50 के नोटों के कुल 81 बंडल
कुल रकम ₹17,90,000 (सत्रह लाख नब्बे हजार रुपए)
बरामद हुई।
पुलिस की कार्रवाई…..
बरामद रकम को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई……
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के निर्देशन में की गई।




