शराब घोटाले में बड़ी अपडेट….. सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव जेल से रिहा…..कोर्ट ने दी सशर्त जमानत…..

बिलासपुर /रायपुर/ छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आज एक बड़ी कानूनी अपडेट सामने आई है। मामले के चर्चित आरोपियों सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव को कोर्ट से राहत मिल गई है। दोनों को सशर्त जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है।

क्या हैं जमानत की शर्तें…..

कोर्ट ने जमानत देते हुए दोनों आरोपियों पर सख्त शर्तें लगाई हैं। अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा,हर सुनवाई (पेशी) में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा,बिना अनुमति देश छोड़ने पर प्रतिबंध रहेगा,जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करना होगा।

मामला क्या है…..

छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला राज्य के सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है। आरोप है कि शराब के कारोबार में अनियमितताओं के जरिए बड़े स्तर पर आर्थिक गड़बड़ी की गई। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) सहित अन्य एजेंसियां कर रही हैं,

कितने समय से थे जेल में…..

दोनों आरोपी लंबे समय से इस मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने राहत देते हुए सशर्त जमानत मंजूर की।

आगे क्या…

जमानत मिलने के बाद अब दोनों आरोपियों को कोर्ट द्वारा तय शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही मामले की सुनवाई जारी रहेगी और जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाती रहेंगी। इस फैसले को मामले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है, जिस पर अब प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button