अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बिलासपुर पुलिस विभाग ने किया महिलाओं का सम्मान….. चेतना हाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम……कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह हुए शामिल……

बिलासपुर–8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुलिस अधिकारियों, होमगार्ड की महिलाओं एवं जेल विभाग में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही सभी महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण , अध्यक्ष , पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह , विशिष्ट अतिथि कमिश्नर नगर निगम अमित कुमार रहे।जहां पर मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।चेतना भवन” में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रत्येक फील्ड में काम कर रहे हैं, महिलाओं को सम्मानित कर प्रशंसा पत्र वितरण कर उनको बधाइयां दी गई।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी परिवार, परामर्शकर्ता,जेल विभाग,वन विभाग,होमगार्ड,अन्य संस्थाओं में काम करने वाली महिलाएं एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रेस मीडिया भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में महिलाओं के कार्यों का प्रोत्साहन किया गया एवं महिला जागरूकता संबंधित जानकारी चेतना से जुड़ी जानकारी प्रदाय की गई।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक मंजू लता केरकेट्टा पुलिस लाइन बिलासपुर, उप पुलिस अधीक्षक IUCAW अनिता प्रभा मिंज,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रश्मित कौर चावला, एस०डी०ओ०पी० कोटा नूपुर उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम महिला थाना बिलासपुर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।साथ ही महिला परामर्श केंद्र महिला थाना में निरंतर कार्यशील महिलाएं डॉक्टर नीता श्रीवास्तव, डॉक्टर अलका डॉक्टर, विवाह डॉक्टर आशा सिंह,डॉ०अवनी सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें सम्मानित किया गया।उप पुलिस अधीक्षक IUCAW अनीता प्रभा मिंज के द्वारा मधुर संगीत नारी सम्मान में गाया गया साथ ही अभिव्यक्ति की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button