बिलासपुर टैक्सी स्टैंड संघ ने शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला का जताया आभार

बिलासपुर-गुरुवार को बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला द्वारा टैक्सी स्टैंड का निरीक्षण किया गया और टैक्सी स्टैंड संघ के सभी पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी एवँ उनके समस्यों के समाधान के लिए निगम के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर करने करने का आश्वासन दिया ।

अरविन्द ने कहा की टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों ने मूलभत आवश्यकता की समस्यों के बारे में अवगत कराया है,इस सब समस्यों को जल्द से जल्द दूर करवाने का प्रयास किया जायेगा।
कई वर्षों से टैक्सी स्टैंड में पेयजल की व्यवस्था नही थी, जिससे लोगो को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता था, टैक्सी स्टैंड के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला को इस समस्या से 2 दिन पूर्व ही अवगत कराया था,पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से एक नई पाईप लाईन का विस्तार करवा कर, इस समस्या से निजात दिलाई
जिसके लिए जिला चालक परिचालक संघ ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला का हृदय से आभार व्यक्त किया और ऐसे ही जनहित में कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दी ।

टैक्सी स्टैंड संघ ,जिला चालक एवँ परिचालक संघ की ओर से प्रमुख रूप से बबलू खान, शेख मजीद , मनु सिंह , जनार्दन राव, मोहम्मद सुल्तान, संजय शर्मा, जावेद खान, पीटर मसीह, जीतू शर्मा,हरदेव यादव , अक्कू, सोनू मसीह, रहीम खान, राजू भोसले, सुंदर पाल, आनंद जायसवाल, राज खान, शब्बीर खान, सहाबुद्दीन, हमु खान,जाने महाराज, वीरेंद्र यादव, भजन सिंह गांधी, एंग्लो भाई,रॉबिन शहर महामंत्री काजू महराज,आई टी सेल के बिलासपुर लोकसभा के महामंत्री वैभव शुक्ला आदि की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button