मुन्नूलाल शुक्ल वार्ड के भाजपा पार्षद विनोद सोनी निर्विरोध बने निगम सभापति….

बिलासपुर– नगर निगम में बीजेपी ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखते हुए सभापति पद पर कब्जा जमा लिया है।

बीजेपी के विनोद सोनी निर्विरोध सभापति चुने गए, क्योंकि कांग्रेस ने इस पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। 70 वार्डों वाले नगर निगम में बीजेपी के 49 पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत था। कांग्रेस के पास 18 और निर्दलीय पार्षदों की संख्या 3 रही।

बीजेपी के बहुमत के चलते चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी, और विनोद सोनी को निर्विरोध सभापति घोषित कर दिया गया।विनोद सोनी लंबे समय अपने वार्ड में भाजपा का परचम लहराते हुए अपनी जीत दर्ज कराते आए है।अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन 1994 में पहली बार अपने वार्ड से भाजपा की टिकट मिलने के बाद वह यहां से जीते थे।उसके बाद लगातार वह जीत दर्ज करते आए।

Related Articles

Back to top button