रेडी टू ईट में हो रही अनयमितता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर- रेडी टू ईट में हो रही अनयमितता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे के नेतृत्व में मोर्चा की बहनों ने महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके जी के नाम कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से सौपा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेडी टू ईट के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगन बाड़ी केन्द्रों पर पोषण आहार महिला स्व सहायता के माध्यम से वितरित किया जाता रहा।

इस योजना से लगभग 16 हजार स्व सहायता समूहों की महिलाओं के परिवार का जीवन यापन चल रहा था अब बंद कर सरकार ने महिलाओं से रोजगार छीनकर उनके परिवार के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई हैं सरकार के निर्णय का हम विरोध करते है तथा उच्च न्यायालय के आदेश का हम सम्मान करते है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला मोर्चा की बहनों ने स्वयं आंगन बाड़ी केन्द्रों पर जाकर निरीक्षण किया जो चिंताजनक है। माननीय उच्च न्यायलय को रेडी टू ईट भोजन बनाने के संबंध में राज्य शासन के पक्ष में निर्णय दिया उसका हम सम्मान करते है लेकिन छत्तीसगढ़ शासन से महिला मोर्चा मांग करती है कि हजारों महिलाएं इस निर्णय के चलते बेरोजगार हो गई। उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए उनके जीवन यापन के लिए शासन आगामी कार्य योजना क्या है। अथवा इन स्व सहायता समूह की बहनों को रोजगार का वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा, जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर से मानदेय देने का संकल्प लिया था, कम से कम उसे पूरा करे। श्रीमती चौकसे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु महिला समूह का गठन करके उन्हें विभिन्न योजनाओं के द्वारा भिन्न-भिन्न कार्य सौपा है लेकिन वही दुसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला स्व सहायता समूहो से काम छिनकर उनके पेट में लात मार दिया जो दुर्भाग्य है सरकार के इस निर्णय का महिला मोर्चा घोर विरोध करती है।
इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिला सहप्रभारी सुधा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, संध्या सिंह, विभा गौरहा, गायत्री साहू, चांदनी भारद्वाज, पुष्पा तिवारी, शोभा कश्यप, मनीषा नन्दी, रीना गोस्वामी सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button