कांग्रेस नेता से कुटाने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मिल रही बधाईयां…..

बिलासपुर–बीते दिनों देर रात शराब मांगने को लेकर बार संचालक भाईजान की बार पार्किंग में कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर कुटाई कर दी थी।जिसके बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री और बार संचालक तोशिफ खान थाना तारबाहर में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई जहां पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नाजिम खान सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था।लेकिन इस घटना के एक सफ्ताह होने जा रहा है।इसके बाद भी अभी तक पुलिस इन आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।वही मार खाने वाले भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री को जांजगीर जिले का प्रभारी बनाया गया।जहां इनको सोशल मीडिया में जमकर बधाई भी दी जा रही है।वही सूत्र बताते है कि भले पुलिस इन आरोपियों को नहीं पकड़ पाई लेकिन भाजपा ने बार संचालक को यह पद देकर उनके जख्म में मरहम लगाने का काम किया है।इनके प्रभारी बनाए जाने के बाद बिलासपुर की राजनीति में फिर सियासी हलचल तेज हो गई और भाजपा की सरकार होने के बाद भी पुलिस कांग्रेस नेता और उनके साथियों को पकड़ पाने में नाकाम नजर आ रही है।ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि एक आम जनता को न्याय पाने के लिए किस तरह जद्दोजहद करना पड़ता होगा।जब सत्ता धारी दल के नेता की कुटाई के मामले में थाना तारबाहर की पुलिस इतनी ढिलाई बरत रही है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा।

कुटाई के दौरान पुलिस अधिकारी से लगाई थी गुहार

सूत्र बताते है कि जिस दिन कांग्रेसी नेता बार संचालक की कुटाई कर रहे थे तो तौसीफ खान ने एक पुलिस अधिकारी को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी।बार संचालक द्वारा देर रात मारपीट की जानकारी अधिकारी को होने के बाद उन्होंने अपने हिसाब से पॉइंट भी चलाया लेकिन उनके अधिकार क्षेत्र में घटना नहीं होने की वजह से भाईजान को पुलिसिया मदद वक्त पर नहीं मिल पाई और नेताजी की जमकर कुटाई हो गई ।

Related Articles

Back to top button