
बजट पर चर्चा करने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला कल बिलासपुर में…..राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला कल करेंगे प्रेस वार्ता….शहर के बुद्धिवियों से करेंगे मुलाकात…..
बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला कल बिलासपुर प्रवास पर होंगे केन्द्रीय बजट 2025 को लेकर वे होटल ग्रैंड अम्बा में दोपहर 2.30 बजे शहर के बुद्धिजीवी वर्गो से मुलाकात कर भारत सरकार की बजट पर बातचीत करेंगे जिसमें शहर के प्रमुख व्यवसायी, डॉक्टर,सामाजिक चिंतक, इंजिनियर और चार्टड एकाउंटेंट शामिल होंगे इसी क्रम में प्रेम शुक्ला शाम 4.00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।