कोटा विधायक के चक्काजाम पर भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार…..कोटा में चक्का जाम करने वाले कांग्रेस विधायक को भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने दी सलाह……विधायक अटल श्रीवास्तव करे भूपेश बघेल के बंगले का घेराव-मोहित जायसवाल……

बिलासपुर –विकास कार्यों और जनहित को मुद्दा बना कर कांग्रेस विधायक द्वारा कोटा में किए जा रहे चक्काजाम पर पलटवार करते हुए भाजपा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल कांग्रेस विधायक को सलाह दी है कि अटल श्रीवास्तव जी को कोटा के आम जन जीवन को परेशान करने के बजाय अपने चहते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले का घेराव करना चाहिए। उनका रास्ता रोक कर उनसे सवाल पूछना चाहिए कि उनके मुख्यमंत्री रहते कोटा की अनदेखी क्यों की गई श्री मोहित जायसवाल ने आरोप लगाया कि जब छत्तीसगढ़ राज्य में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के चहेते भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे तब उन्हें कोटा के विकासकार्यों की अनदेखी दिखाई नहीं दी तब वे जिले के कुछ छटे हुए अपराधियों को संरक्षण देने और जमीनों की अफरा तफ़री करने में व्यस्त थे और आज जब उन्हें अपना जनाधार खिसकते हुए दिख रहा है चक्का जाम कर आम जन जीवन को परेशान कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक आज जिस जल जीवन मिशन की बात कर रहे हैं भूपेश कार्यकाल में उसकी क्या दुर्गति की गई थी यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है ततसमय इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान भूपेश सरकार को अनेकों बार घेरने का काम किया था जल जीवन मिशन में किस तरह से ठेकेदारों से मिलीभगत कर पैसों का बन्दर बांट की गई केवल पाईप लाईन बिछा कर पैसों का गलत तरीके से आहरण कर लिया गया इसके दस्तावेजी साक्ष्य आज भी उपलब्ध हैं। आज भी कांग्रेसी सरकार के करनी को भाजपा सरकार भुगत रही है।प्रशासन से मिलीभगत कर भोलेभाले आदिवासियों की जमीनों को औने पौने दाम में खरीदी करने वाले कांग्रेसी माफियाओं को भूपेश सरकार के रहते सड़कों की चिंता नहीं सताई तब उन्होंने भुपेश बघेल से प्रश्न नहीं किए और आज जिन्हें जनता का भरोसा जितने चक्का जाम का सहारा लेना पड़ रहा है।मोहित जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में पिछले बीस महीनों से विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किए गए अधिकांश वायदों को पूरा कर जनता का भरोसा जितने में सफल हुई है। इसकी ही परिणीति रही कि स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया यदि कांग्रेस विधायक ने अपनी सरकार के रहते इन विकास कार्यों पर ध्यान दिया होता तो आज उन्हें चक्का जाम करने की नौटंकी नहीं करनी पड़ती।

Related Articles

Back to top button