तिरंगा यात्रा रैली निकाल कर भाजपा ने दिखाई देश भक्ति का जज्बा…..

बिलासपुर –भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार की शाम मोटर साइकिल रैली कर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा के कद्दावर नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचों बीच तिरंगा यात्रा निकाल कर जन मानस में राष्ट्रवाद की भावना संचार करने का प्रयत्न किया। केंद्रीय राज्य मंत्री, जिले के विधायकों और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, बाइक रैली की शक्ल में दयालबंद के जगमल चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो गांधी चौक हटरी चौक जवाली नाला होते हुए सीटी कोतवाली चौक,गोल बाजार से सदर बाजार, देवकीनंदन दीक्षित चौक से होकर यात्रा का नेहरू चौक में समापन किया गया।तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह से हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए दिखे यात्रा की भव्यता का आकलन कर वे स्वयंमेव रोमांचित हो गए और देश भक्ति के नारों से नगर के चौक चौराहों को गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा जिन जिन स्थानों से गुजरी वहां का पूरा वातावरण तिरंगामय देखने को मिला केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला स्वयं बाइक चला कर यात्रा का नेतृत्व किया छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी बिलासपुर महापौर पूजा विधानी और भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे ने भी रैली का मोर्चा सम्हाला इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल दीपक सिंह महामंत्री यश मनहर जनक देवांगन सहित प्रदेश और जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी जिले अंतर्गत आने वाले मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री पदाधिकारि युवामोर्चा,महिला मोर्चा व विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर अपना योगदान दिया।

तिरंगा राष्ट्रीय एकता अखंडता का प्रतीक,इसी में है हमारी शान-तोखन साहू

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि तिरंगा यात्रा का अभिप्राय देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करना है तिरंगा हमारी आन बान और शान है तिरंगा के सम्मान के खातिर हमारा जीवन समर्पित है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कविता का वाचन करते हुए कहा कि भारत जमीन का टुकड़ा नहीं,जीता जागता राष्ट्रपुरुष है हिमालय मस्तक है, कश्मीर किरीट है,पंजाब और बंगाल दो विशाल कंधे हैं पूर्वी और पश्चिमी घाट दो विशाल जंघायें हैं कन्याकुमारी इसके चरण हैं,सागर इसके पग पखारता है।यह चन्दन की भूमि है,

अभिनन्दन की भूमि है,यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है इसका कंकर-कंकर शंकर है इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है हम जियेंगे तो इसके लिये
मरेंगे तो इसके लिये

सशक्त नेतृत्व की निर्णय क्षमता से देश में उसाह का वातावरण-धरमलाल कौशिक

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने तिरंगा यात्रा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश के लोग उत्साह से भरे हुए हैं।भारत की सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमलों का जिस प्रकार से प्रतिकार किया है पूरे दुनिया में भारत की चर्चा हो रही है तेजी से उभरते हुए इस नए भारत ने सम्पूर्ण विश्व को अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की निर्णय क्षमता की वजह से देशवासी राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है उन्होंने बताया देश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व जन जन का पर्व बने इस उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

विभाजन विभीषिका की याद में भाजपा निकालेगी मौन जुलूस

विभाजन में हुए विभीषिकाओं को याद करने के लिहाज से कल 14 अगस्त की शाम 3.00 बजे भारतीय जनता पार्टी एक गोष्ठी का आयोजन कर मौन जुलूस निकालेगी भाजपा ने विभाजन वक्त हुए प्रतिकूल परिणामों पर देवकीनंदन दीक्षित सभागार में एक परिचर्चा कार्यक्रम करेगी।जिसे मुख्य वक्ता के रूप छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी सीएम अरुण साव संबोधित करेंगे इसमें जिले के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे मौन जुलूस लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से तेलीपारा होते हुए सी एम डी महाविद्यालय मैदान के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button