टूलकिट मामले पर भाजपा ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दिया धरना

बिलासपुर-टूलकिट मामले को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए एफआईआर से हड़कंप मचा हुआ है।

तो वहीं गुप्त दस्तावेजों की झूठी रिपोर्ट बनाकर देश और प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं को बदनाम करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के नेता लगा रहे हैं।टूलकिट मामले को लेकर बीते दिन जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।तो वहीं शनिवार को भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर के सिविल लाइन थाना के सामने बैठ कर प्रदर्शन किया।इसके अलावा उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भूपेश सरकार अगर पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना चाहती है तो उन्हें भाजपा के लोगों को भी गिरफ्तार करना पड़ेगा।भारतीय जनता पार्टी कि सरकार में पूर्व मंत्री रहे अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां चला चली की सरकार चल रही है और ढाई ढाई साल की सेटिंग के बाद जब यहां के नेता कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो उनके द्वारा आलाकमान में नंबर बढ़वाने के लिए ओछी हरकतें की जा रही है।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम होने के बाद अब षडयंत्र पूर्वक भाजपा को बदनाम कर अपनी रोटी सेकने का काम कर रही है।प्रदेश की जनता ढाई साल के भीतर ही कांग्रेस के सरकार की सच्चाई जान चुकी है और इसलिए कांग्रेस अब नया हथकंडा अपनाकर भाजपा को बदनाम कर खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि टूलकिट मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है और रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने नोटिस जारी कर 24 मई को घर पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button