धान खरीदी पर भाजपा मजबूर होकर इक्त्तीस सौ रुपए करी–अटल श्रीवास्तव कोटा विधायक

बिलासपुर–मंगलवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी।उक्त प्रेस वार्ता में कोटा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव ने मिडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा की इस प्रदेश में मोदी की गारंटी नहीं चली है।

यहां पर सिर्फ भूपेश सरकार कांग्रेस का भरोसा चला है।आज भी आम जनता हो या किसान सभी हमारी पार्टी और सरकार पर ही भरोसा रखे हुए है।हमारी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पिछले पांच वर्ष में इस प्रदेश की जनता और किसानों के लिए काम किया है।

इसी काम के कारण भाजपा को धान खरीदी में इक्तिश सौ रुपए करना पड़ा।नही तो यह वही भाजपा है जिसने दो साल का बोनस तक नही दिया था।इनके पिछले कार्यकाल का बोनस जो इनका पाप था अभी दे रहे है।वही धान खरीदी के इक्क्तिश रुपए का मूल्य तक विधानसभा के बजट में नही रखा है।तो ये कब तक किसानों को भुगतान करेंगे।यह भी निश्चित नही है।जिसके लिए किसानों को मार्च अप्रैल तक एक लंबा इंतजार करना पड़ेगा।वही हमारी सरकार होती तो एक बटन दबाया जाता और किसानों के खाते में पैसे चले जाते।

Related Articles

Back to top button