
बजट प्रतिक्रिया….विकसित भारत का लोक कल्याणकारी बजट – रौशन सिंह भाजयुमो नेता
बिलासपुर–भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा नेता रौशन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट समावेशी विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में खासकर युवाओं,महिलाओं,किसानों, मध्यवर्गीयों को तवज्जो दिया गया है जो सराहनीय है. यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना, अंत्योदय के प्रति दृढ संकल्प एवं नए भारत को वैश्विक विकास का अग्रदूत बनाने का रोडमैप है।




