किसान के साथ जबरन उगाही करने वाले दो आरक्षकों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज…… पुलिस ने किया गिरफ्तार….एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई….मामला थाना रतनपुर का……

बिलासपुर–धर्म की नगरी में अधर्म करने वाले दो पुलिस जवान के खिलाफ जब जबरन उगाही के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया।जिसमे नामजद दोनो आरक्षकों को आरोपी बनाया गया। और इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के खंडोबा मंदिर के पास पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षकों ने किसान को धमकी देकर आठ सौ रुपये ले लिए। किसान ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद किसान बिलासपुर आकार अधिकारियों के पास गुहार लगाई।इस मामले में बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। तब तीन दिन बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरक्षकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
रतनपुर क्षेत्र के चुमकवां में रहने वाले कार्तिक राम नेताम किसान हैं। रविवार को वे रानीगांव सब्जी बाजार गए थे। खरीदारी के बाद वे गांव के लोगों के साथ कलमीटार होते हुए अपने गांव जा रहे थे। शराब दुकान के पास ही पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेश साहू निवासी सिरगिट्टी पुलिस लाइन और रवि वानखेड़े निवासी चिंगराजपारा ने उन्हें रोक लिया। आरक्षकों ने उनके पास रखे शराब को अवैध बताते हुए थाना चलने के लिए कहा। मना करने पर आरक्षकों ने किसान और उनके साथियों को धमकाया। साथ ही उनके पास रखे 800 रुपये ले लिए। किसान ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरक्षकों के वसूली की शिकायत रतनपुर थाने में की। पहले तो पुलिस ने पीड़ित को चलता कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरक्षकों को पकड़ कर थाने लाया गया। आरक्षकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button