कांग्रेस को विधानसभा में सबक मिल चुका है अब लोकसभा में सिखाना है- सीएम.. मुख्यमंत्री साय ने बेलतरा से लगाई हुंकार.. कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल..

बिलासपुर–लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर भाजपा के सभी दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं को चार्ज करने का कार्य कर रहे हैं।

इसी तरह में आज बेलतरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मिलित हुए।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल को बखान करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में देश दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है मां भारती को विकास की रफ्तार पकड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी दिन-रात कार्य करते थे और जब 2014 में प्रधानमंत्री बने तब से देश की खुशहाली के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अब डूबती हुई जहाज बन चुकी है जिसे लगातार लोग छोड़कर निकल रहे हैं, पूर्व विधायक महापौर जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं।

इससे कांग्रेस की हालत समझी जा सकती है।जिस तरह से पूर्व के कार्यकाल में भ्रष्टाचार किया गया उसका सबक जनता ने विधानसभा चुनाव में उन्हें सिखा दिया है अब लोकसभा चुनाव की बारी है।

वही छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले भाजपा और बेहतर प्रदर्शन करेगी और इस लोकसभा चुनाव में पूरी 11 की 11 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे में देगी।

Related Articles

Back to top button