कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन आदतन गुंडा बदमाश की सूची में शामिल…..बिलासपुर एसपी ने जारी की इनके नाम की सूची…..आतंक के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का प्रहार…..

बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस अब एक्शन मोड़ में नजर आने लगी है।आज जिन दो नामों को गुंडा बदमाश की सूची में शामिल किया गया है।इनमे से एक अकबर खान को बीते दिनों सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।वही इस मामले में दुसर आरोपी तैय्यब हुसैन अभी फरार है।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर में इनके अपराधिक रिकार्ड को मंगाया गया।जिसके बाद इनके खिलाफ कई मामले सामने आए।

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा सूची खोलने का आदेश जारी किया गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने बिलासपुर के दो गुंडा बदमाश के नाम की सूची जारी की।इनके खिलाफ शहर के कई थानों में अलग अलग मामले कायम है। अकबर खान पिता गुलाब जान खान उम्र 50 साल निवासी देवनंदन नगर फेस 1 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर और दूसरा तैयब हुसैन पिता अख़्तर हुसैन उम्र 40 साल निवासी मसानगंज थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छ०ग० उक्त आदतन आरोपियों के विरूद्ध वर्ष 2002 से लगातर अपराधिक गतिविधियों जैसे राय होकर मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना जुआ, आत्म हत्या करने के लिये प्रेरित करना जैसे गंभीर मामले पंजीबद्ध् है, जिनपर सतत निगरानी करने की आवश्यकता होने गुंडा फाइल खोलने की कार्रवाई उक्त गुंडों के विरुद्ध की गई।

बिलासपुर पुलिस की अपील

अवैध एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे। अन्यथा सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button