कांग्रेस नेता ने थामा भाजपा का दामन….मुख्यमंत्री ने गमछा पहनाकर कराया कांग्रेस नेता को भाजपा प्रवेश…

बिलासपुर–बिलासपुर में कांग्रेस को फिर एकबार बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने कांग्रेस का दामन छोड़कर BJP ज्वाइन कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने भाजपा का दामन थामा। सीएम ने भाजपा का गमछा पहनाकर विष्णु यादव का भाजपा प्रवेश कराया। विष्णु यादव ने कहा कि, कांग्रेस ने यादव समाज के साथ अन्याय किया है। स्थानीय छत्तीसगढ़िया यादव समाज की उपेक्षा करते हुए बाहर से आए हुए व्यक्ति को बिलासपुर में कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया गया है, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है, विष्णु यादव ने कहा कि, वह बिना किसी कमिटमेंट के भाजपा में आए हैं और भाजपा में उनकी केवल एक ही इच्छा है कि वे मरते दम तक भाजपा के साथ रहें।

Related Articles

Back to top button