कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी पहुंचीं बिलासपुर.. प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां….

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए सभी पार्टियों के शीर्ष नेता लगातार छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम में बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी बिलासपुर पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से पत्रकार वार्ता के दौरान चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 5 सालों की उपलब्धियां गिनाई।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी ने कहा कि, कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है वही नक्सलवाद पर सरकार का असरदार काम हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कुल 592 गांव को नक्सली मुक्त बनाने का काम प्रदेश सरकार कर चुकी है वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने 5 सालों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है। वही दाई दीदी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के मेडिकल वेन घरों तक पहुंच रही है।बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता पूजा त्रिपाठी हालांकि स्थानीय मुद्दों पर जानकारी नहीं होने की बात भी कहती नजर आई।वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा पहले लिस्ट में नाम काटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन प्रत्याशियों के नाम काटे हैं वह किसी एक कारण से नहीं कटे हैं अलग-अलग परिस्थितियों में ध्यान रखकर नाम को काटा गया है और अभी तक कहीं भी उसका विरोध नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button