हाईटेक बस स्टैंड पहुंचे निगम कमिश्नर….सफाई में खामी मिलने पर ठेका कंपनी को नोटिस,होटल संचालक पर 5 हजार का जुर्माना…..टिकट काउंटर बंद होने पर बस संचालकों को हिदायत….साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश…..

बिलासपुर- तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सफाई कार्य में खामी मिलने पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस को नोटिस जारी किया हैं साथ ही गंदगी फैलाने पर होटल रैन बसेरा धर्मशाला पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। उक्त होटल को पूर्व में भी नोटिस और समझाइश दी गई थी,जिसके बाद भी अव्यवस्था फैलाया जा रहा था।

बुधवार की सुबह निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में गंदगी पाए जाने और सही ढंग से सफाई कार्य नहीं होने पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस के प्रतिनिधि और सफाई निरीक्षक को निगम कमिश्नर ने फटकार लगाया इसके अलावा ठेका कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरा धर्मशाला नाम के होटल द्वारा मार्ग और आसपास कचरा और गंदगी फैलाया गया था,जिस पर होटल संचालक मेघराज सिंह ठाकुर पर पांच हजार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

बस स्टैंड के पूरे परिसर का निगम कमिश्नर ने पैदल भ्रमण कर मुआयना किया.इस दौरान टिकट काउंटर बंद होने और काउंटर के सामने टेबल मेज रखे होने पर बस संचालकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और काउंटर को हमेशा खुला रखने और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने बस स्टैंड के सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिसर में बस संचालकों द्वारा खड़ी की गई कंडम बसों को भी हटाने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए ताकि बस स्टैंड व्यवस्थित हो।

Related Articles

Back to top button