उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लिपिक संघ के कलेंडर का किया विमोचन

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला शाखा बिलासपुर के वार्षिक कलेंडर का विमोचन आज छग प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा किया गया।

संघ के बिलासपुर जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप एवम प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया की प्रति वर्ष की तरह वर्ष 2024का लिपिक संघ वार्षिक कलेंडर का विमोचन अरुण साव के निवास पर हुआ संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के लिपिकों की ओर से साव को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी साथ ही प्रदेश के लिपिकों की वेतनमान सुधार सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र सकारात्मक पहल करने का निवेदन किया।आज इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री सुनिल यादव, महामंत्री हेमन्त बघेल, प्रांतीय सचिव मनीष मिश्रा, प्रांतीय कार्यालय सचिव हितेश वैष्णव,प्रांतीय सचिव महिला प्रकोष्ठ राखी कौशिक जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, भोजराज पटेल सुनिल नायडू,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रजनी मेहर, प्रशांत पांडेय, सागर चौबे मन्नू श्रीवास्तव, अजय निर्मलकर सहित लिपिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button