
माता रानी के आगमन को लेकर भक्त हे तैयार…….आदर्श दुर्गा उत्सव समिति मना रही अपना 50 वा साल होगा भव्य आयोजन…….
बिलासपुर– सोमवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहा है।जहां पूरे देश भर में मां दुर्गा की विशेष पूजा आराधना के साथ भक्ति का महापर्व मनाया जाता है।इसी कड़ी में बिलासपुर के सुभाष नगर स्थित आदर्श दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार नवरात्रि महोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने जा रही है।
समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारह दिवसीय का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन को लेकर समिति के द्वारा पूरा एहतिहात बरता जा रहा है।जहां किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए समिति के द्वारा अलग अलग टीम तैयार की गई।जो आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग सहित पंडाल तक आने में किसी प्रकार की चूक न हो।
साथ अग्निशमन और सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था की गई।श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 25,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में राजस्थान के महलनुमा स्वरूप का भव्य पंडाल तैयार होगा। जहां माँ दुर्गा विराजमान होंगी। यह पंडाल कोलकाता के नामचीन कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है।इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों द्वारा निर्मित 25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समिति सदस्य विनय सोनी के विशेष सहयोग से बनाई जा रही। यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी,बल्कि श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत दर्शन का अवसर भी प्रदान करेगी।