अव्यवस्थित बाजार से लगता है जाम…..साप्ताहिक बाजार को लेकर प्रशासन सुस्त…..

बिलासपुर–एक लंबे समय से शहर में साप्ताहिक बाजार अलग अलग क्षेत्रो में लगता चला आ रहा है।लेकिन अब यह बाजार शहर में आवागमन के लिए एक बाधक का काम कर रहा है। आपको बताते चले कि नेहरू नगर में हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से सब्जी का व्यापार करने ग्रामीण सफ्ताह में एक दिन आकर व्यापार करते थे।लेकिन अब इस साप्ताहिक बाजार में सब्जी के साथ साथ बड़े पैमाने में फल ठेले वाले से घिरा हुआ नजर आने लगा है। अव्यवस्तिथ रूप से फल ठेले सड़को को घेर कर अपना व्यवसाय करते हुए आप देख सकते है।

जिसके कारण यहां की सड़को में शनिवार यानी बाजार के दिनों में जाम की स्थिति लगातार निर्मित होती रहती है।यातायात पुलिस विभाग और निगम प्रशासन को यहाँ साप्ताहिक बाजार लगने के दिन नियमित रूप से इस बाजार में पेट्रोलिंग पर जोर देने की जरूरत है।जिससे यहां की यातायात की व्यवस्था को दुरूस्त किया सके। निगम प्रशासन और यातायात पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र में रहने वाले और आने जाने वाले लोगो को जाम कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

Related Articles

Back to top button