बिलासपुर में महिला पर जानलेवा हमला….. घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने किया हमला…..


बिलासपुर/ बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही घर में घुसकर अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया।
हमलावर ने महिला के साथ मारपीट की और गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की।
घटना के बाद महिला दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, अचानक बाहर किसी गाड़ी के दरवाजा बंद होने की आवाज आई, जिसके बाद वह घर के अंदर चली गई। इसी दौरान उसे आंगन में किसी के आने की आहट महसूस हुई।
जब महिला देखने बाहर निकली, तो दीवार के पीछे एक संदिग्ध परछाई दिखाई दी। महिला के आवाज देने पर एक अज्ञात व्यक्ति सामने आ गया, जिसने अपने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था और हाथ में फरसा जैसा हथियार था।
आरोपी ने महिला के मुंह को दबा दिया और बाल पकड़कर मारपीट करने लगा। महिला ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, इसी दौरान हमलावर का हथियार गिर गया और महिला को आंख, सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं।


हमले के दौरान आरोपी ने महिला के गले की सोने की चेन छीनने की कोशिश की, जिससे चेन टूट गई। हाथापाई के बाद आरोपी फरसा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 50 से 60 साल के बीच थी, दुबला-पतला और गोरे रंग का था। उसने क्रीम रंग का रूमाल, शर्ट और लोवर पहन रखा था।
घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन कर जानकारी दी और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल महिला बेहद डरी हुई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।
देखना होगा कि पुलिस कब तक इस हमलावर को गिरफ्तार कर पाती है।

Related Articles

Back to top button