वार्ड पार्षद के नेतृत्व में हुआ भाजपा नगर विधायक किरण देव का अभिनंदन कार्यक्रम………मातृशक्ति सदैव वंदनीय – किरण देव……… डेढ़ करोड़ से अधिक राशि का वार्ड विकास कार्यों के लिए मिलेगी जल्द स्वीकृति…

जगदलपुर–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिये मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर किरण देव ने वार्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका व मितानिनों का सम्मान किया व उनके सेवा कार्यों की सराहना की। पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यों का मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सौंपा।

देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अविलंब आरंभ करने के निर्देश दिये। अभिनंदन समारोह में मोतीलाल नेहरू वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके द्वारा निरंतर कराये जा रहे जन हित व विकास से जुड़े कार्यों के लिये हर्ष व्यक्त करते हुये आभार माना। श्री देव ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि मातृशक्तियां सदैव वंदनीय है। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुये सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्त रुप दिया।
कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने किया। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी,जिला प्रभारी जी वेंकट, आदि सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button