नाली में खाद्य पदार्थ,होटल रेड……डायमंड पर पांच हजार जुर्माना….. निरीक्षण में निकले निगम कमिश्नर ने दिए निर्देश….कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने किया सुबह सफाई का निरीक्षण…. शाम को स्वच्छता निरीक्षकों की बैठक…..स्वच्छता को प्राथमिकता में रखें,सर्वेक्षण की तैयारी में जुटें….सिंगल यूज़ प्लास्टिक और मलबा रखने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश…होटल और शादी भवनों को खाद्य पदार्थ को लेकर निर्देश……अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस और वेटन काटने के निर्देश…..

बिलासपुर-साफ-सफाई और उससे जुड़े हर काम को प्राथमिकता के साथ करते हुए समय सीमा के भीतर पूरा करें,स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शुक्रवार को दृष्टी सभाकक्ष में बैठक लेकर निगम अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व सुबह निरीक्षण में निकलें निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने देखा कि तोरवा क्षेत्र में स्थित होटल रेड डायमंड द्वारा नाली में खाद्य पदार्थ डाला गया है,जिसके कारण नाली जाम है,जिसके बाद निगम कमिश्नर के निर्देश पर होटल रेड डायमंड के खिलाफ पांच हजार का जुर्माना लगया गया है।

शहर के मोहल्लों में सुबह निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने शाम को विकास भवन में स्वच्छता निरीक्षक तथा सर्वेक्षण के नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान कमिश्नर श्री सर्वे ने निरीक्षकों से दो टूक शब्दों में कहा की स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,सफाई कार्य और कचरा कलेक्शन अपने नियत समय में होना चाहिए। बैठक में निगम कमिश्नर ने कहा कि सर्वेक्षण के तहत सभी कार्य मिशन मोड पर करें,इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर को अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की माॅनिटरिंग और नाली सफाई कार्य का सतत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। सड़कों पर रखें मलबे को हटाने और कार्रवाई करने को भी कहा। निदान के माध्यम से आ रहे प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। सड़कों पर सी एंड डी यानि मलबा रखने वालों के खिलाफ़ अभियान चलाएं और जुर्माने की कार्रवाई करें। गली-मोहल्ले के जिन स्थानों का उपयोग कचरा फेंकने के लिए किया जाता है वहां कचरा नहीं डालने की अपील के साथ सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए तथा नालियों और उस पर लगी जालियों की सही तरीके से सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के सभी होटल और शादी भवनों को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थों को कचरा कलेक्शन गाड़ी या सही जगह निपटान करने तथा कचरा नहीं फैलाने की चेतावनी दें,भविष्य में कचरा फैलाने पर होटल और शादी भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए।

अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस…..

बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने और एक दिन के वेतन कटौती करने का निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए।

Related Articles

Back to top button