पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का हुआ नगर आगमन,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने की सौजन्य मुलाकात

बिलासपुर –छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान डॉ रमन सिंह आज गुरुवार 2 जून को बिलासपुर आगमन पर स्थानीय छत्तीसगढ़ भवन में लोरमी क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने डॉ रमन सिंह से भेंट मुलाकात कर वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के विषय पर चर्चा की साथ ही साथ स्थानीय महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में जाने के पूर्व डॉ रमन सिंह ने विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर को अपने वाहन में साथ बैठा कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं विधायक धर्मजीत सिंह के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से लोगो के बीच में चर्चा हो रही की आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियां बदलाव के आसार के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना रहा।

जयंती कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अकलतरा के लिए रवाना हुए।
डॉ रमन सिंह के आगमन पर बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button