पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का हुआ आतिशी स्वागत….. राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषणा होने के बाद पहुंचे…. रमन सिंह ने किया रोड शो….प्रदेश की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी….रमन सिंह

छत्तीसगढ़–राजनांदगांव विधानसभा के प्रत्याशी एवम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा रमन सिंह रविवार को प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजनांदगांव पहुंचे।

जहा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर गर्मजोशी के साथ आतिशी स्वागत किया गया।इस स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।वही टेडेसरा से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने बाइक रैली निकाली जो जिला भाजपा कार्यालय पहुंची।

जहा डॉ.रमन सिंह द्वारा पंडित स्व शिव कुमार शास्त्री एवम स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर रोड शो के लिए रवाना हुए।

भाजपा प्रत्याशी डा रमन सिंह रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के रोड शो में शामिल हुए। रोड शो बीजेपी कार्यालय से निकाली गई जो कैलाश नगर, लखोली, भारत माता चौक से होते हुए फौवारा चौक पहुंची। रोड शो के दौरान डा रमन सिंह का जगह – जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया वही एलईडी स्क्रीन लगाकर भाजपा की योजनाओं को भी बताया गया।

डा रमन सिंह मां शीतला मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया तथा छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। डा रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है तथा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए आया हु। जनता का आशीर्वाद फिर एक बार मिलेगा।

भूपेश बघेल के बयान कि भाजपा अडानी की पार्टी है, पर पलटवार करते हुए कहा भूपेश बघेल सोनिया गांधी के एटीएम बनकर रह गए है। देश में तो चारा घोटाला सुना था, पर छत्तीसगढ़ में पहली बार गोबर घोटाला हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

भूपेश बघेल द्वारा संकल्प शिविर में कहा कि भाजपा के 2 साल का बकाया बोनस हम तुरंत दे देंगे। यदि केंद्र सरकार हमे अनुमति दे। इस मामले पर डा रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल कौन कौन सी योजना को लेकर केंद्र सरकार से पूछते है। भूपेश यह बताए की जो बोनस दे रहे हैं क्या केंद्र से पूछ कर दे रहे हैं।भुपेश बघेल योजनाओ को अटकाने के लिए केंद्र का सहारा लेते है।

Related Articles

Back to top button