बिलासपुर विधानसभा में प्रचार प्रसार के लिए निकले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल.. जनता ने दिया नारा… बन गया मन कमल बटन….बात कार्य,क्रिया,विचार की होती है,व्यक्ति की आलोचना नही करता–अमर अग्रवाल

बिलासपुर–भाजपा सरकार में 15 साल तक मंत्री पद संभालने वाले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं बिलासपुर विधानसभा में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के लिए सड़कों की धूल फांक रहे हैं। 20 साल तक बिलासपुर विधायक रहे अमर अग्रवाल एक बार फिर अपने चुनाव प्रचार के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों में जा रहे हैं।

शुक्रवार को नेहरू चौक नगर निगम कार्यालय और विकास भवन में प्रचार के दौरान मिडिया से बात करते हुए कहा कि, पिछले पांच दिनों से लगातार अलग-अलग क्षेत्र की जनता से मिल रहा हु।वही शहर की जनता ने एक बात कही और उनकी कही बात से नारा भी तैयार हो गया,और हमने जनता का मान रखते हुए उनकी कही बात को अपना नारा बन लिया।बन गया मन कमल बटन.. इस नारे को हमने अपने प्रचार के माध्यम से जोड़ दिया और चुनाव सामग्री में इस नारे को स्थान दिया।

बिलासपुर को बी सिटी का दर्जा देने की बात कांग्रेस ने कही थी लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ बिलासपुर में भ्रष्टाचार हुआ है, और अब जनता कांग्रेस सरकार से ऊब चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे उखाड़ फेंकने का मन भी बना चुकी है।और जनता ने अब अपना मन भाजपा के लिए बना लिया है।वही बिलासपुर के बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अमर अग्रवाल बोले की गुंडागर्दी,चाकू बाजी,अराजकता,जमीन लुटमारी,विकास कार्य ठप्प होना, आवास नही देना आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं होना जैसे तमाम मुद्दे है।इनसे जनता ऊब गई है,और भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार हो गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डे को लेकर सवाल पूछने पर अमर अग्रवाल ने कहा की बात चीत होती है काम की,क्रिया की, विचार की है।जिसके पास कुछ है ही नही उसके बारे में मैं क्या बात करू।जिसने कुछ किया ही नहीं उसकी बात नही करता।और मैं व्यक्ति की आलोचना नही करता।

वही तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी को लेकर कहा की छोटे छोटे दल जो छत्तीसगढ़ में उनका राजनीतिक स्थान नही के बराबर है।

छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस पार्टी का ही मुकाबला है।और आप पार्टी अपनी राष्ट्रीय छवि बचाने के लिए प्रयत्न कर रही है।उन्होंने यह भी कहा की आप पार्टी को इस चुनाव में कही से सफलता मिलेगी।।

Related Articles

Back to top button