हिंदू धर्म भारत की आत्मा है…..और हिंदू धर्म वह मिट्टी है……जिसमें भारत की जड़े मजबूत होती–जितेंद्र पंवार…..आरएसएस ने मनाया शास्त्री शाला में विजयादशमी उत्सव…..

बिलासपुर–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर नगर के द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बिलासपुर नगर का विजयादशमी उत्सव रविवार 20 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री प्रांगण में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जितेंद्र सिंह पवार क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद (मध्य क्षेत्र) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। श्री पवार के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वें स्थापना दिवस प्रवेश में विजयादशमी शस्त्र पूजन एवं विजयदशमी प्रकोत्सव में उपस्थित अध्यक्ष, जिला संघचालक, नगर संघचालक एवं उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार रखने एवं उसमें पूर्ण सहयोग व हिंदुत्व का समर्थन देने वाले नागरिकों एवं मातृशक्ति तथा स्वयंसेवकों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आत्मा हिन्दुत्व में बसती है, हिंदू धर्म भारत की आत्मा है, हिंदू धर्म वह मिट्टी है, जिसमें भारत की जड़े मजबूत हैं भारत का हिंदू समाज एक स्थान पर, एक समय पर निकलेगा तो हिंदू समाजऔर अधिक शक्तिशाली होगा। संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार’जी ने कहा भारत हिंदू राष्ट्र है।

विवेकानंद’जी ने भी कहा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। संघ का स्वयंसेवक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने वाला है। इसीलिए संघ भारत में 75 हजार से अधिक स्थान पर सेवा कार्य प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा में, गोवा मुक्ति आंदोलन में, पाकिस्तान के युद्ध में, चीन के आक्रमण में, संघ के स्वयंसेवक सदैव राष्ट्रहित में सेवा देने को सदैव तत्पर रहे हैं।

कोविड के समय में भी संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा लाखों परिवारों को राशन, भोजन उपचार आदि घर तक पहुंचाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 40 से अधिक संगठन हैं, जो संघ कि विचारधारा को समाज के बीच में ले जाने का कार्य कर रहे है। विश्व हिंदू परिषद का नारा है गाय नहीं कटने देंगे, देश नहीं बंटने देंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।यह समाज व विश्व में दिखाई दे रहा है।

भारत योग को संयुक्त राष्ट्रसंघ में लेकर गया। जिसे प्रारंभ में ही 120 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ और आज विश्व के 200 से अधिक देश योग अपना रहे हैं। भारत का दृष्टिकोण आज भी यही है कि हम विश्व का कल्याण करेंगे। कोरोना काल में विश्व के अनेक देशों को भारत के द्वारा निःशुल्क वैक्सीन दी गई। यमन संकट एवं यूक्रेन रूस युद्ध के संकट में भी भारत अन्य देशो के नागरिकों को सुरक्षित निकालकर, उनके देश सकुशल पहुंचाया और भारत ने अपने पड़ोसी देशो से मैत्री भाव प्रकट किया है। इसके साथ आज भारत विश्व में हथियारों के निर्यातक देश के रूप में आगे बढ़ रहा हैं । जनजाति समाज के लिए संदेश देते हुए भी उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को अपने साथ लेकर उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक व ओंकार हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनय गुप्ता के द्वारा की गई एवं आभार प्रदर्शन बिलासपुर नगर के संघचालक प्रदीप शर्मा के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button