अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार….

बिलासपुर–तोरवा पुलिस ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 86 गैस सिलेंडर जिनमें 43 भरे हुए और 43 खाली बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 2.23 लाख रुपये आंकी गई है।

कैसे हुआ खुलासा…..

26 नवंबर 2025 को तोरवा थाना क्षेत्र के हेमुनगर में घरेलू गैस सिलेंडरों को अधिक दामों में ब्लैक में बेचने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना की तस्दीकी के लिए टीम को रवाना किया गया। झुलेलाल चौक के पास एक मकान में दबिश के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया गया। मौके पर मिले दोनों व्यक्तियों ने भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही थी। आरोपियों को EC एक्ट की धारा 3, 7 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी….

1. अजय मेघानी (35 वर्ष), निवासी हेमुनगर, तोरवा
2. सुनिल कुमार थावरानी (49 वर्ष), निवासी हेमुनगर, तोरवा

जप्त सामग्री

इंडेन कंपनी के घरेलू सिलेंडर – 09 भरे हुए
भारत गैस घरेलू सिलेंडर – 29 भरे हुए
खाली सिलेंडर – 25
कमर्शियल सिलेंडर – 05 भरे हुए
एचपी गैस कंपनी के घरेलू सिलेंडर – 15 खाली
कमर्शियल सिलेंडर – 03 खाली

Related Articles

Back to top button