बिलासपुर में हिंदुओं की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़…..हिंदुओं का फूटा आक्रोश…..मुस्लिम युवक ने किया शिवलिंग को अपवित्र….. मंदिर में पेशाब करने से मचा बवाल….. पुलिस ने मुख्य आरोपी अशरफ खान सहित दस को किया गिरफ्तार…… इलाके में तनाव बड़ी संख्या में पुलिस पार्टी मौजूद…..

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां पर सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़े विवाद को जन्म दिया।बताया जा रहा कि एक मुस्लिम युवक द्वारा शिव मंदिर में पेशाब करने की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने सीधे शिवलिंग पर पेशाब करते हुए मंदिर को अपवित्र कर दिया जिसे स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों से देखा। इस हरकत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों का गुस्सा भड़क उठा,और देखते ही देखते भारी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस्ती के दो घरों में जमकर तोड़फोड़ की। अफरातफरी के बीच आरोपी युवक वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय अशरफ खान के रूप में हुई है।

घटना सरकंडा के महामाया आईटीआई के पीछे मुरूम खदान की बस्ती की है। तनाव बढ़ते देख पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, आम नागरिकों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इलाके में आगे भी किसी अप्रिय या हिंसक घटना को रोकने के लिए पुलिस ने 4 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है जिनसे भी पूछताछ की जा रही है । वहीं मुस्लिम युवक की इस निंदनीय कृत्य के चलते इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

वही इस मामले को लेकर जिले के एसएसपी रजनेश सिंह बयान जारी करते हुए कहा कि दिनांक 3/10/25 को 19/30 बजे आरोपी अशरफ खान पिता अनीष खान उम्र 23 निवासी अशोक नगर सरकंडा मुरूम खदान के द्वारा शिव मंदिर में अनैतिक घटना घटित करने की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1355/25 धारा 299,296,351(2) पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा मोहल्ले में पुरानी रंजिश के कारण अशांति फैलाते हुए 1 ठेले में तोड़फोड़ एवं एक ठेला तथा मोटर साइकिल में आगजनी की घटना कर नुकसान पहुंचाया है जिसपर पुलिस द्वारा अजमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी तक नौ अपराधिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के अन्य अज्ञात फरार व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है स्थिति शांतिपूर्ण है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम…..

मुख्य आरोपी – अशरफ खान पिता अनीष खान उम्र 23 साल निवासी मुरुम खदान सरकंडा

1. वैधनाथ यादव पिता मनहरण लाल यादव उम्र 38 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर खहतराई सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
2.ओम प्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर पिता दया दास मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.
3.करण यादव उर्फ केडी पिता फेकु राम यादव उम्र 19 साल निवासी मुरूम खदाम अशोक नगर सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग
4.मो. इसराईल पिता आकिर खान उम्र 43 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. मूल निवासी रामनाथपुर थाना सराई नाईक तहसील फूलपुर जिला इलहाबाद (प्रयागराज ) (उ.प्र.)
5.अरमान खान पिता मो. इसराईल उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक तहसील फूलपुर जिला इलहाबाद (प्रयागराज ) (उ.प्र.)

6.सलमान खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक तहसील फूलपुर जिला इलहाबाद (प्रयागराज ) (उ.प्र.)
7. सहादत्त खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 24 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक तहसील फूलपुर जिला इलहाबाद (प्रयागराज ) (उ.प्र.)
8. गौकरण साहू उर्फ़ बोदू पिता ललित साहू उम्र 21 सा. मुरुम खदान
9. कैलाश साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकंडा।इन सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button