राष्ट्रपति पद हेतु श्रीमती द्रौपती मुर्मू  को उम्मीदवार बनाये जाने पर जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया

बिलासपुर–भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आहुत की गई जिसमें मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया तथा भारत के राष्ट्रपति पद हेतु अनुसूचित जनजाति वर्ग से द्रौपती मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाने हेतु केन्द्र की एनडीए सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह स्वर्णिम अवसर आ रह है जब जनजातीय वर्ग के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। श्री कुमावत ने कहा क मध्यम वर्गीय परिवार की श्रीमती द्रौपती मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना यह वह पल है जो संविधान निर्माता डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के समता मूलक समाज के स्वप्न को साकार होने जैसा है। मैं केन्द्र की एनडीए सरकार एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूॅ।
कड़ी कड़ी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमवार ने कहा कि 18 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति का चुनाव होने जा रहा है यह वह दिन है जब भारत के इतिहास में यह दिन स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ओर से अनुसूचित जनजाति वर्ग से मध्यम वर्ग परिवार की महिला श्रीमती द्रौपती मुर्मू जी को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। इनकी उम्मीदवारी में देश के अनेक राज्य सरकारे अन्य राजनैतिक दलों ने श्रीमती द्रौपती मुर्मू जी के पक्ष में समर्थन देते हुए मतदान करने का निर्णय लिया है। हम उन सभी दलों एवं राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त करते है, वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है हम सभी विधायकों एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले विधायकों से आव्हान एवं निवेदन करते है कि श्रीमती मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्यामलाल मरावी ने कहा कि राष्ट्रपति दल के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने उम्मीदवार बनाया है जिससे देश के चारो ओर खुशी की लहर है। हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके मंत्री मंडल के सभी सदस्यों एवं मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करने वाले सभी राजनैतिक दलों एवं राज्य सरकारों का आभार व्यक्त करते है तथा छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों से भी निवेदन करते है कि वे अंतरआत्मा से श्रीमती द्रौपती मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करे।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखन पैकरा ने स्वागत भाषण में बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मोर्चा को जो भी कार्यक्रम संगठन द्वारा दिया जा रहा है उसे हमें पूरा करना है और सभी कार्यक्रम को सफल बनाना है।

बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री मनीराम ध्रुव व आभार मोर्चा जिला प्रभारी एस.कुमार मनहर ने किया। इस मौके पर मनोहर राज, भारती पंकज परते, हेमंत मरकाम, रमेश कुमार राज, कैलाश कुमार श्याम, रोशन राही, अमित टोप्पो, हेमंत मरकाम, संतोष ध्रुव, सचिन कायरवार, सरोज केरकेट्टा, कैलाश कुमार श्याम, जयपाल ध्रुव, देवेन्द्र राव सोमवार सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button