बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनी जनसमस्याएं….. विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं……

बिलासपुर में जनदर्शन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सुनी जनसमस्याएं..... विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं......

 

बिलासपुर/ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर पहुंचे। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।
इसी दौरान क्षेत्र के कई विद्यार्थी भी मंत्री से मिलने पहुंचे और अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम की खुशी साझा की। इस अवसर पर तोखन साहू ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मंत्री ने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button