
अवैध शराब कारोबार पर एक और करारा प्रहार…..महिला के कब्जे से 75 पाव देशी प्लेन शराब जब्त…
बिलासपुर। बिलासपुर ज़िले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सरकंडा थाना पुलिस ने बुधवार 19 जून 2025 को अशोक नगर की मुरूम खदान क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपिया का नाम शारदा गौराहा (पिता स्व. सुरेश गौराहा, उम्र 27 वर्ष, निवासी अटल आवास व्हाइट बिल्डिंग, मुरूम खदान, अशोक नगर) बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 75 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 6000 है, बरामद की है।
इस कार्रवाई के पीछे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित रेड की। मौके से महिला को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।