सशक्त नागरिक, सशक्त भारत’ विषय पर बिलासपुर में व्याख्यानमाला, प्रोफेसर दि्वेदी ने कहा- देश में टुकड़े टुकड़े गैंग सक्रिय, सशक्त नागरिक देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं…..।।आचार विचार, व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन से ही राष्ट्र सशक्त होगा–श्री नामदेव

बिलासपुर–न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार को विमर्श भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में ‘सशक्त नागरिक, सशक्त भारत’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व महानिदेशक भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमएसी) नई दिल्ली, प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि सशक्त नागरिक देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में टुकड़े टुकड़ गैंग सक्रिय है, जिनका दिन- रात एक ही काम है कि लोग एक दूसरे से लड़ें, समाज में विघटन हो और देश तोड़ना ही उनका एकमात्र काम है।

प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि सशक्त नागरिक की पहचान क्या है? सशक्त नागरिक का तात्पर्य यह नहीं है कि वह अधिकारों की लिस्ट लेकर खड़ा हो जाए। 70 -75 सालों में हमने क्या किया है। हमारी ‘मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो’ यही सीखा है।

उन्होंने कहा कि यह सोशलिस्ट कल्चर है। ये देश आपका है, आपको ही तय करनाा है, आप ही भारत भाग्य विधाता हैं। उन्होंने कहा कि हम यह यशोगान सिर्फ गाते नहीं हैं। बल्कि मानते भी हैं।

प्रोफेसर द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्र से सिर्फ सुविधा की अपेक्षा रखना, शून्य कर्तव्य बोध के साथ रहना, ये किसने सिखाया है? कहीं तो गड़बड़ हुई है, अन्यथा हम डिरेल नहीं होते। उन्होंने कहा कि सशक्त नागरिक वह है जो कर्तव्य को प्राथमिकता देता है। स्वयं अनुशासित रहता है, समाज तो जोड़ता है, तोड़ता नहीं।

समर्थ नागरिक बनें: नामदेव…..
व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव ने कहा कि वही देश उन्नति करता है, जिस देश के नागरिक सजग और समर्थ होते हैं। आज विचारणीय है कि नागरिक कितने सजग और समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि देश पर आक्रांताओं के लगातार आक्रमण के कारण नागरिकों की मानसकिता में परिवर्तन आया, जिससे देश के विकास उन्नति में बाधा पहुंची। हम सब को अपने अपने अंतस में विचार करके आज के नागरिक के आचार विचार, व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा।

आदर्श नागरिक करते हैं देश का विकास:अग्रवाल…

जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि संविधान के द्वारा नागरिकों को अधिकार के साथ ही कर्तव्य भी दिए गए हैं। अधिकार इसलिए ताकि वह अपने जीवन की रक्षा कर सकें, कर्तव्य इसलिए ताकि आदर्श नागरिक बन कर वह समाज और देश का विकास कर सकें।
देश को आगे ले जाने में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी:मूर्ति
सिम्स के डीन रमणेश मूर्ति ने कहा कि देश पर इतने आक्रमण के बावजूद देशवासियों के जीने का माद्दा ही था, जिसके चलते राष्ट्र एक बना रहा। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब हम इसे और लब्ध प्रतिष्ठित बनाने योगतान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘संकल्प से सिद्धी’ के लिए आज देश में सशक्त नागरिक होना अत्यंत आ‌श्यक है। देश को और आगे ले जाने के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी , एक्टिव फेस युवाओं की है, देश के आत्मसम्मान, चेतना और गौरव के ध्वज वाहक हैं।

Related Articles

Back to top button