
फल गोदाम में लगी भीषण आग,आगजनी से हुआ लाखों रुपए का नुकसान…मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का….
बिलासपुर–मंगलवार की देर रात को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट में स्थित फल गोदाम में आग लग गई।आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।लेकिन इस आगजनी में गोदाम में रखा फल और ठेला और अन्य समान जलकर खाख हो गया।स्थानीय निवासी कुछ समझ पाते उसके पहले ही आग ने अपना विकराल रूप ले लिया,और आग इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते कुछ ही समय में पूरा गोदाम जलकर राख में तब्दील हो गया।वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना सिविल लाइन की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच गई।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अज्ञात बताया रहा है।लेकिन वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा यह चर्चा की जा रही थी किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।क्योंकि आग लगने के कुछ समय पहले ही ताजा फल आया था।जिसे इस गोदाम में रखाया गया था।फल को गोदाम को रखने के बाद इस गोदाम का मालिक वहां से चला गया।
वहीं एक बात और सामने आई कि यह गोदाम खुले आसमान के नीचे और चारों तरफ टीन की दीवार से घिराया हुआ है।जिसके कारण किसी ने इसका फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया हुआ।
बहरहाल यह मामला अब जांच का विषय है।अब देखना यह होगा सिविल लाइन पुलिस इस आगजनी की घटना को कितनी गंभीरता से लेती है,और इस आगजनी के पीछे के कारण का कब तक खुलासा करती है।



