छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री,बिलासपुर विधायक सहित कई दिग्गज नेता की दिल्ली में हुई गिरिफ्तारी

बिलासपुर –कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को ईडी की नोटिस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है।इसी बीच आज शाम तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को राजधानी दिल्ली पहुंचने को कहा है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल भी पिछले दो दिनों से दिल्ली में हैं।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, विधायक विकास उपाध्याय समेत पार्टी के कई नेता व विधायक दिल्ली में हैं।

इस दौरान दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस मुख्यालय के सामने से वहां पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले दिल्ली के ईडी कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद आज एक बार फिर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,विधायक शैलेश पांडेय समेत छत्तीसगढ़ के कई नेताओं की गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Back to top button